YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त एकता 

दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त एकता 


टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर लॉकडाउन के समय भी कई परियोजनाओं पर काम करने में व्यस्त थीं। एकता ने इस दौरान भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म और एक वेब शो रिलीज़ किया है। एकता लॉकडाउन के तुरंत बाद सभी आवश्यक मानदंडों और सावधानियों के साथ "लाइट, कैमरा, एक्शन" के लिए तैयार थी। कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपने बहुप्रतीक्षित वेब शो "ब्रोकन बट ब्यूटीफुल" का ट्रेलर रिलीज़ किया है जिसने सभी प्रशंसकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है। वही, पिछले शुक्रवार को, उन्होंने एक अन्य सुपरहिट शो "दिल ही तो है" का तीसरा सीजन और फिल्म "डॉली किटी और वो चमके सितारे" को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया है
एकता लगातार दर्शकों को पसंद आने वाले नए कंटेंट को तलाशने में व्यस्त है। वह सभी प्लेटफार्म पर, विशेष रूप से ओटीटी पर छाई हुई हैं और सभी फॉरमेट में अपना कंटेंट रिलीज कर रही हैं, इतना ही नहीं, इस लॉकडाउन में सीमित संसाधनों के साथ भी फिल्में या शो सहित मनोरंजन कर रही हैं।"
एक तरफ जहां निर्माता प्रोजेक्ट्स के लिए संघर्ष कर रहे हैं, एकता कपूर परियोजनाओं और ताजा कंटेंट के साथ धूम मचा रही हैं। कंटेंट कंसम्पशन में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए, एकता ने दर्शकों की पसंद को बखूबी परख लिया है और उन्हें कस्टम मेड कंटेंट प्रदान कर रही हैं। चाहे वह फिल्में हों, वेब शो हों या टीवी सीरियल वह पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त हैं।
 

Related Posts