YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) शत्रुघ्न सिन्हा संग पहली बार नजर आएंगी सोनाक्षी

(रंगसंसार) शत्रुघ्न सिन्हा संग पहली बार नजर आएंगी सोनाक्षी


बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ नए म्यूजिक वीडियो 'जरूरत' में पहली बार नजर आने वाले हैं। इस विडियो में किरण बेदी, सोनल मानसिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और आनी चोयिंग डोल्मा भी नजर आएंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि "यह गीत लोगों के दर्द को बयां करने की अजादी देता है। मैं सकारात्मक हूं कि हम इन कठिन समयों से गुजरेंगे और मुझे खुशी होगी कि इस तरह की एक सकारात्मक और रचनात्मक पहल में मैंने अपनी आवाज दी है।" बता दें कि म्यूजिक वीडियो 'जरूरत' को श्रवण पुंडीर ने लिखा है। सिमरन चौधरी, अजय केसवानी, श्रुति अनविंड और रैपर्स मुहफद और वायलीना सहित कलाकारों द्वारा रेंडर्ड किया गया है।
 

Related Posts