YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

देश की मिट्टी में मिला है कांग्रेस का खून, उसे संघ कैसे अलग करेगा : दिग्विजय

देश की मिट्टी में मिला है कांग्रेस का खून, उसे संघ कैसे अलग करेगा : दिग्विजय

भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों का जवाब दिया है। प्रज्ञा ठाकुर ने हेमंत करकरे की शहादत पर टिप्पणी की थी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी दिग्विजय सिंह ने प्रज्ञा ठाकुर के उन बयान के बहाने पूरे संघ को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कांग्रेस ने बलिदान दिया है। उसका खून देश की मिट्टी में मिला हुआ है। संघ कांग्रेसियों के खून से कैसे अलग करेगा। दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। दिग्विजय सिंह ने पहले ट्वीट किया-संघ के लोगों के लिए भारत माता कुछ नहीं। संघ ही सब कुछ है। शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ है कि उनके लिए भारत माता नहीं, संघ ही सब कुछ है। जो संघ की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ बोले वह देशद्रोही है। 
उन्होंने आगे लिखा-भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वह शैतान हैं। हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है। हम भारत माता के भक्त हैं। दिग्विजय सिंह ने उसके बाद दूसरा ट्वीट किया। उसमें लिखा कि भारत आज एक मज़बूत राष्ट्र है। इसमें संघ की नहीं, कांग्रेस के लोगों के कुर्बानियां शामिल हैं। महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव गांधी के बलिदान हैं। छत्तीसगढ़, कश्मीर, पंजाब, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, देश की मिट्टी में कांग्रेस का ख़ून मिला हुआ है। उस खून की खुश्बू संघ को नहीं आती। 
दिग्विजय सिंह ने तीसरा ट्वीट किया- नेहरु जी ने नए राष्ट्र के रूप में भारत की नींव रखी। उसमें संघ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी सम्मानपूर्वक शामिल किया, सबको साथ लिया। आप जो राष्ट्र बना रहे हैं, उसमें शहीदों तक का सम्मान नहीं। महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी से हेमंत करकरे तक सब आपके लिए बस राजनीति है? क्यों? दिग्विजय सिंह के ये ट्वीट प्रज्ञा ठाकुर के उन बयानों के जवाब में हैं जिसमें उन्होंने शहीद हेमंत करकरे की शहादत पर टिप्पणी की थी।

Related Posts