YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हाथरस केस दुर्भाग्यपूर्ण, इस मुद्दे पर सियासी रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही कांग्रेस : सिद्धार्थनाथ

 हाथरस केस दुर्भाग्यपूर्ण, इस मुद्दे पर सियासी रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही कांग्रेस : सिद्धार्थनाथ

नई दिल्ली । हाथरस गैंगरेप कांड पर सियासत जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस गैंगरेप पीड़िया के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने का कार्यक्रम बनाया है। इसे लेकर हाथरस प्रशासन ने जिले में धारा-144 लगा दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा राजस्थान के बारां में रेप पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुप क्यों हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त है। मायावती-अखिलेश सरकार में उत्तर प्रदेश में माफियाराज और जंगलराज था। आज हम इन सभी माफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक, 2016 के मुकाबले 2020 में रेप की घटनाओं में 38.5 फीसदी की कमी आई है।
राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन कुछ लोग इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद हम कांग्रेस जवाब मांगेंगे। बलरामपुर की घटना में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून अपना काम कर रहा है।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। प्रदेश में बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है। इन्हें रोकने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि वह ऐसी घटनाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन पाने के लिए इस मामले को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।
 

Related Posts