YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

भारत की गोमती ने एशियाई एथलेटिक्स में स्वर्ण जीता

भारत की गोमती ने एशियाई एथलेटिक्स में स्वर्ण जीता

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की गोमती मारिमुतु ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। गोमती ने दो मिनट 02.70 सेकेंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण दिलाया। इसी के साथ ही भारत ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल चार पदक जीत लिऐ हैं।वहीं पुरुष वर्ग में भारत के ही शिवपाल ने भाला फेंक में रजत पदक जीता। उन्होंने 86.23 मीटर भाला फेंका जो उनका अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
शिवपाल ने 83 मीटर के क्वालीफाईंग अंक को हासिल करके विश्व चैंपियनशिप के लिये भी क्वालीफाई किया जो सितंबर अक्टूबर में इसी स्थान पर होगी। इसके अलावा  पल्लियालिल और सरिताबेन ने पुरूषों और महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किये हैं। इन चार पदकों के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है जिसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। 

Related Posts