YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 अब राजनीति में उतर रहीं निशानेबाज श्रेयसी 

 अब राजनीति में उतर रहीं निशानेबाज श्रेयसी 

पटना । निशानेबाज श्रेयसी सिंह अब राजनीति में उतरने जा रही हैं। श्रेयसी भाजपा की सदस्यता लेंगी। माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। श्रेयसी ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए रजत पदक जीता था। वहीं राष्ट्रमण्डल खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीता। श्रेयसी ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं। 
 

Related Posts