YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 2683 मामले सामने आए, मौतों की संख्या 5510 पहुँची 

 दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 2683 मामले सामने आए, मौतों की संख्या 5510 पहुँची 

नई दिल्ली । दिल्ली में रविवार को समाप्त  24 घंटे में कोरोना के 2683 मामले सामने आए। इसके साथ कुल मामले 2,90,613 हो गए हैं। इन 24 घंटों में 38 मरीजों की मौत हो गई और इसके साथ कुल मौतों की संख्या 5510 हो गई। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 3126 लोग ठीक हो गए। अब तक कुल 2,60,350 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना का डेथ रेट 1.9 फीसदी है और  सक्रिय मरीजों की संख्या 24,753 है। शहर में होम आइसोलेशन में 14,700 मरीज हैं। कन्टेनमेंट जोनों की संख्या 2696 है। दिल्ली में अब तक कुल 32,81,784 टेस्ट हुए हैं।
दिल्ली में रविवार को समाप्त  24 घंटे में 50,832  टेस्ट हुए। इस अवधि के आधार पर संक्रमण दर 5.28 फीसदी रही। रिकवरी रेट 89.58 फीसदी और सक्रिय मरीज़ों की दर 8.51 फीसदी रही। 
 

Related Posts