YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारत में 10 में से 7 शादीशुदा महिलाएं देती हैं अपने पति को धोखा -एक्ट्रा मैरीटल डेटिंग एप ग्लीडन के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

भारत में 10 में से 7 शादीशुदा महिलाएं देती हैं अपने पति को धोखा   -एक्ट्रा मैरीटल डेटिंग एप ग्लीडन के सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

एक्सट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ग्लीडेन ने मंगलवार को बताया कि उसने एक सर्वे में पाया कि भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं, क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। कई महिलाओं ने अपने साथियों को सिर्फ इसलिए धोखा दिया, क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी। ग्लीडेन नाम के इस डेटिंग ऐप का भारत में 5 लाख से अधिक लोग उपयोग करते हैं और इस ऐप ने ‘महिलाएं अडल्टरी यानी व्यभिचार क्यों करती हैं’ शीर्षक से एक सर्वेक्षण करवाया जिसमें खुलासा हुआ कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं। ग्लीडेन में मार्केटिंग एक्सपर्ट सोलेन पैलेट ने बताया 10 में से 4 महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौज-मस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है। 5 लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की। 
ग्लीडन ऐप को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। ग्लीडेन 2017 में भारत में आया और महज 2 साल के अंदर भारत में इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं। इनमें 34 साल से 49 साल के बीच की विवाहित महिलाएं शामिल हैं। ग्लीडेन यूज करने वाली लगभग 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी और शादी से बाहर एक साथी को खोजने से उन्हें अपने जीवन में उत्साह का अहसास हुआ। सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि भारत में, पारंपरिक विवाह में फंसे समलैंगिक लोगों को भी बढ़ती संख्या में अपने लिए इस ऐप की मदद से साथी मिल रहे हैं। 

Related Posts