YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

 सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म  -जनवरी 2020 में की थी शादी 

 सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म  -जनवरी 2020 में की थी शादी 

चंडीगढ़ । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक बेटे को जन्म दिया है। सपना ने गत 4 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया।सपना चौधरी ने जनवरी 2020 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी की भनक अब तक ज्यादा लोगों को नहीं थी।फिलहाल सपना और उसका बेटा दोनों स्वस्थ हैं और सपना अपने जीवन के इन अनमोल लम्हों को एन्जॉय कर रही हैं।
    तेरी आंख्या का यो काजल... हरियाणवी गाने से फेमस हुई सपना चौधरी ने जनवरी 2020 में अपने बॉयफ्रेंड वीर शाहू के साथ शादी की थी। सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो ये बात सामने आई कि सपना ने जनवरी में ही अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड वीर शाहू के साथ शादी कर ली थी और उसके साथ रह रही थीं। सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और उनके गानों और डांस की पॉपुलर्टी यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें लोग कितना चाहते हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन और फिर जिस तरह से स्टेज शो और थिएटर बंद थे, उसके चलते सपना भी अपने चाहने वालों से दूर थीं। लेकिन जैसे ही सपना चौधरी के मां बनने की बात सामने आई तो उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी के साथ साथ ये खबर एक सरप्राइज भी थी। आने वाले दिनों में खुद सपना चौधरी ही अपनी जिंदगी में आई इसी खुशी को अपने चाहने वालो के साथ शेयर कर सकती हैं। लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। 
    मार्च माह में जब सपना कि गुपचुप सगाई की खबरें आई तो कहा गया कि शादी भी सीक्रेटली होने वाली है। सपना के राजकुमार का नाम तभी सामने आया था। कहा गया कि वह लॉगटाइम पार्टनर हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ रिश्ते में बंधने जा रही हैं, लेकिन सपना के फैंस को उस समय गहरा धक्का लगा, जब मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। 
 

Related Posts