YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

बिगबॉस 14 में साथ नजर आएंगे रुबीना और अभिनव

बिगबॉस 14 में साथ नजर आएंगे रुबीना और अभिनव

मुंबई । वास्तविक जीवन में पति-पत्नी व कलाकार रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 में एक साथ नजर आ रहे हैं। इस विवादित शो में पति-पत्नी का एक साथ भाग लेने का विचार आम नहीं है, वहीं उनका कहना है कि यह शो उनके रिश्ते को परखेगा। रुबीना ने कहा कि "अभिनव और मैंने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा है। हम अपने बारे में ज्यादा चीजें साझा करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए, सार्वजनिक क्षेत्र में अपने बंधन का प्रदर्शन करना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा। आशा है कि हम और मजबूत होंगे।" वहीं पत्नी से सहमत होते हुए अभिनव ने कहा कि "यह शो साबित करेगा कि हम जोड़ी के रूप में कितने मजबूत हैं। यह हमारे संबंधों की परीक्षा होगी। घर के अंदर अन्य 11 से 12 लोगों से निपटना एक चुनौती है।" वहीं घर में कैद होने के बाद वह किन चीजों को याद करेंगी, यह पूछे जाने पर रुबीना ने कहा कि "मुझे देसी घी बहुत पसंद है। इसके बिना मेरा खाना अधूरा है। दुर्भाग्य से मैं इसे अपने साथ नहीं ले आ सकी। मुझे रोटी पर लगी घी की याद बहुत आएगी।"
 

Related Posts