YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

ओलिंपिक में शीर्ष-4 में जगह बना सकती है भारतीय टीम :  दीपिका 

ओलिंपिक में शीर्ष-4 में जगह बना सकती है भारतीय टीम :  दीपिका 

पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर ने कहा है कि अच्छा खेल दिखाने की प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मैच खेलने से भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। दीपिका के अनुसार भारतीय टीम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों में शीर्ष-4 में जगह बना सकती है। भारतीय टीम ने पिछले साल लगातार दो टूर्नमेंट जीतकर शानदार लय में है और उसने इस साल के शुरू में न्यूजीलैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया। 
भारतीय टीम  को पिछले कुछ वर्षों में शीर्ष टूर्नमेंटों में अच्छे परिणाम मिले हैं। उसने 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता और लगातार दूसरी बार ओलिंपिक टिकट हासिल किया है। दीपिका ने कहा, ‘महिला टीम यह साबित करने के लिये प्रतिबद्ध है कि वह भी पुरुष टीम की तरह बड़े मुकाबले जीत सकती है। हमने 2017 में एशिया कप जीता, लंदन में विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में रजत पद क हासिल किया।’ उन्होंने कहा, ‘ये सभी बहुत अच्छे परिणाम हैं। यह कोचिंग स्टाफ और महासंघ के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया। हॉकी इंडिया ने भी यह सुनिश्चित किया कि महिला हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मैच खेलने को मिलें तथा एसीटीसी (अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए वार्षिक कैलेंडर) टीम के लिए अहम साबित हुआ।’ रियो ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रही दीपिका ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 
महिला हॉकी खिलाड़ियों के पास आगे बढने के लिए अच्छे अवसर : नवनीत
भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवनीत कौर का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने के अभी सबसे अच्छे अवसर हैं। नवनीत ने साल 2014 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब तक 79 मैच खेले हैं।
नवनीत ने कहा, "मुझे लगता है कि 2018 महिला विश्व कप, एशिया कप, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में  शानदार खेल के बाद से टीम ने कई क्षेत्रों में सुधार किया है। यह देखकर बहुत प्रेरणा मिलती है कि प्रशंसक सोशल मीडिया पर हमें संदेश दे रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं।"
नवनीत ने साथ ही कहा कि सीनियर खिलाड़ी हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि युवाओं के पास आज जो कुछ भी सुविधाएं हैं, उसका सम्मान करना चाहिए और इससे उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होना चाहिए।
इस स्ट्राइकर ने कहा, "रानी और सविता जैसे खिलाड़ी जो एक दशक से अधिक समय से टीम के साथ हैं, हमेशा हमें बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में महिला हॉकी के लिए चीजें कैसे बेहतर हुई हैं। हम बेहद भाग्यशाली हैं कि अब हम इस टीम का हिस्सा हैं।
 

Related Posts