YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

ट्वंटी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बने विराट 

ट्वंटी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बने विराट 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ट्वंटी-20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में जैसे ही 10 रनों का आंकड़ा पार किया उनके ट्वंटी-20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे हो गये। विराट इसी के साथ ही ओवरऑल क्रिकेटरों की सूची में सातवें स्थान पर आ गए हैं। विराट के 9000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने अपने नौ हजार रन 270 पारियां में बनाये। वहीं क्रिस गेल ने सबसे कम 249 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया है।  
ट्वंटी-20 में सबसे ज्यादा 13296 रन गेल के नाम हैं जबकि 10370 रनों के साथ ही कैरोन पोलार्ड दूसरे और 9926 रनों के साथ ही शोएब मलिक मलिक तीसरे नंबर पर हैं। मलिक को हालांकि ये रन बनाने के लिए 335 पारियां खेलनी पड़ीं। 
13296 क्रिस गेल
10370 कैरोन पोलार्ड
9926 शोएब मलिक
9922 ब्रैंडन मैकुलम
9451 डेविड वार्नर
9148 एरोन फिंच
9000 विराट कोहली  *
आचार संहिता के उल्लंघन से बाल-बाल बचे 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन से बाल-बाल बच गये। विराट इस मैच में गलती से गेंद पर लार लगाने जा रहे थे पर अचानक ही उन्हें इसपर रोक का नियम याद आ गया। आईसीसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। विराट ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की एक गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का शॉट रोका और वह आदत के अनुसार गेंद पर लार लगाने जा रहे थे। तभी उन्होंने अपने हाथ एकदम ऊपर उठा दिए। इस दौरान विराट कोहली की प्रतिक्रिया भी देखने वाली थी। सोशल मीडिया पर विराट की इस प्रतिक्रिया का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
वहीं दूसरी ओर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी विराट के गेंद पर लार लगाने से बचने वाले मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सचिन ने इस दौरान बल्लेबाज पृथ्वी की तारीफ की। उन्होंने लिखा, क्या अविश्वसनीय शॉट था, लेकिन कोहली का मिलियन डॉलर रिएक्शन, उन्होंने गेंद पर लार लगभग लगा ही दी थी।  कभी-कभी आपकी सहज प्रवृत्ति हावी हो जाती है। इससे पहले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को भी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गेंद पर लार लगाते हुए देखा गया था। वहीं आईसीसी के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी गेंद पर लार लगाता है तो अंपायर इस स्थिति से निबटेंगे। 
स्टोइनिस ने आईपीएल में लगाया पांचवां सबसे तेज अर्धशतक 
दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराऊंडर मार्कस स्टोइनिस ने आईपीएल में पांचवां सबसे तेज अर्घशतक लगाया है। स्टोइनिस ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों में 53 रन बनाये। स्टोइनिस ने इससे पहले भी सत्र में 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। स्टोइनिस इस सत्र में शानदार फार्म में हैं और उन्होंने 198 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। 
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक 
संजू सैमसन - 19 गेंद (राजस्थान रायल्स) 
डेविड मिलर - 19 गेंद (किंग्स इलेवन पंजाब)
मार्केस स्टोइनिस - 20 गेंद (दिल्ली कैपिटल्स)
ग्लेन मैक्सवेल - 21 गेंद (किंग्स इलेवन पंजाब)
मार्केस स्टोइनिस - 24 गेंद (दिल्ली कैपिटल्स)
ग्लेन मैक्सवेल - 25 गेंद (किंग्स इलेवन पंजाब)
सत्र में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
208 कैरोन पोलार्ड, मुंबई  इंडियंस 
198 संजू सैमसन, राजस्थान रायल्स 
198 मार्कस स्टोइनिस, दिल्ली कैपिटल्स
178 एबी डीविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
165 राहुल तवेतिया, राजस्थान रायल्स 
 

Related Posts