YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

अटल रोहतांग सुरंग में शिलान्यास पट्टिका को लेकर विवाद, सोनिया के नाम की पटिटका गायब 

अटल रोहतांग सुरंग में शिलान्यास पट्टिका को लेकर विवाद, सोनिया के नाम की पटिटका गायब 

शिमला । 10,000 फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सुरंग को लेकर विवाद हो गया है। नवनिर्मित अटल रोहतांग सुरंग का उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था लेकिन अब इस पर राजनीति होने लगी है। यह राजनीति है पट्टिका को लेकर शुरु हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि सोनिया गांधी ने 2010 में सुरंग का शिलान्यास किया था। उनकी शिलान्यास पट्टिका गायब कर दी गई है। कांग्रेस के दो नेताओं ने मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाचेन ठाकुर ने केलांग पुलिस को और ब्लॉक कांग्रेस कमिटी मनाली के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने मनाली पुलिस को इसबारे में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अटल सुरंग की आधारशिला 28 जून, 2010 को सोनिया गांधी ने रखी थी। उद्घाटन के दिन शिलान्यास की पट्टिका हटा दी गई। सोनिया ने मनाली के धूंडी में रोहतांग सुरंग परियोजना की नींव रखी थी।
दोनों नेताओं ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है, कि 3 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल रोहतांग सुरंग का उद्घाटन किया। दक्षिण पोर्टल या साइट पर कहीं भी सोनिया के शिलान्यास का पत्थर नहीं था। पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी के शिलान्यास का पत्थर हटाना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि अगर पंद्रह दिनों के अंदर वह पत्थर ढूंढकर नहीं लगाया जाता, तब हम आंदोलन करने को तैयार है।

Related Posts