YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल है, किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है -इनेलो चीफ ओपी चौटाला बोले, बरोदा उपचुनाव में घर-घर जाकर करूंगा पार्टी का प्रचार

 किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल है, किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है -इनेलो चीफ ओपी चौटाला बोले, बरोदा उपचुनाव में घर-घर जाकर करूंगा पार्टी का प्रचार

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि सरकार की वजह से देश की हालत बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमारा कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थवयवस्था कृषि पर आधारित है। किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल है, किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है।
 अपने आवास पर प्रेसकांफ्रेंस में चौटाला ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है जिसमें हर वर्ग चाहे किसान है या कमेरा, व्यापारी है या कर्मचारी, कारखानेदार है या मजदूर, सभी परेशान हैं। आज हालत ये हैं कि प्रदेश की सरकार को हर महीने सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानूनों के खिलाफ हमारी पार्टी ने पूरे प्रदेश में धरने और प्रदर्शन किए हैं। अगले महीने 20 नवंबर को कुरूक्षेत्र में ‘किसान बचाओ रैली’ के नाम से विशाल रैली करने जा रहे हैं, उस रैली से प्रमाणित हो जाएगा कि लोग मौजूदा शासन से और बनाए गए कानूनों से कितना परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रैली में जो भी किसान संगठन पक्ष में होगा हम उनकी मिन्नत खुशामद कर के भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो अपना प्रत्याशी जल्द घोषित कर देगा। उन्होंने कहा कि वो स्वयं भी 23 अक्तूबर से एक हफ्ते का बरोदा हलके का दौरा करेंगे। इस दौरान वो हलके के सभी 54 गाँवों में जाएंगे और एक-एक मतदाता से खुला संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने अतीत में बहुत अच्छे निर्णय लिए हैं और भविष्य में भी ज्यादा अच्छे काम लोगों के लिए करेंगे। 
 

Related Posts