YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 रेल मंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की दी अनुमति

 रेल मंत्री ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं को यात्रा करने की दी अनुमति

नई दिल्ली । रेल मंत्री पीयूष गोयल ने  घोषणा की कि मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाएं बुधवार से यात्रा कर सकेंगी। फिलहाल इन लोकल ट्रेनों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध की गईं जरूरी सेवा से जुड़े लोग यात्रा कर पा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर को रेलवे से आग्रह किया था कि गैर व्यस्त समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे और शाम सात बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक में महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव संजय कुमार ने मंगलवार सुबह रेल अधिकारियों से कहा था राज्य के अनुरोध पर जल्द से जल्द विचार किया जाए। बाद में, ट्विटर पर गोयल ने कहा मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे 21 अक्टूबर से महिलाओं को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक और शाम सात बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहाहम हमेशा से तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार के पत्र मिलने पर हमने इस यात्रा की इजाजत दे दी। पटना जंक्शन के आरक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल में ट्रेनों की संख्या कम होने व यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने पर्व स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो रही थी, उसके लिए क्लोन ट्रेनें चलाई गई हैं। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल व पाटलिपुत्र जंक्शन समेत पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से अभी कुल 60 जोड़ी पर्व व क्लोन स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन इन ट्रेनों में सफर करने वालों की जेबें ढीली हो रही हैं।
 

Related Posts