YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

कृषि कानूनों को लेकर ट्विटर पर आपस में भिड़ गए केजरीवाल और अमरिंदर 

कृषि कानूनों को लेकर ट्विटर पर आपस में भिड़ गए केजरीवाल और अमरिंदर 

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह केन्द्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर ट्विटर पर आपस में भिड़ गए। आप प्रमुख ने पंजाब विधानसभा में पारित कानूनों की वैधता पर सवाल उठाया, वहीं सिंह ने विपक्ष को ‘‘दोहरा मानदंड’’ रखने वाला बताया। सिंह ने कहा कि विधानसभा के भीतर केन्द्र के कृषि कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए पारित विधेयकों का शिअद और आप सहित विपक्ष ने समर्थन किया, लेकिन बाहर निकलकर उसका विरोध कर रहे हैं।
सिंह ने केजरीवाल को चुनौती देकर कहा कि वह भी पंजाब के उदाहरण का पालन करें और किसानों को बचाएं। इसके बाद पलटवार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिंह ने अपने ‘ड्रामा’ से लोगों को ‘बेवकूफ’ बनाकर उन्हें ‘धोखा’ दिया है। इसपर सिंह ने कहा कि आप नेता की टिप्पणी उनकी ‘अज्ञानता’ को दिखाती है और उन्हें आश्चर्य नहीं है, क्योंकि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है। कैप्टन ने केजरीवाल से पूछा, आप किसानों के साथ है या उनके खिलाफ।’’
सिंह ने कहा, मुझे आश्चर्य हो रहा है कि विधानसभा में उन्होंने (शिअद और आप) विधेयक के पक्ष में बोला और अब कुछ और बोल रहे हैं। सिंह ने कहा, यह उनके दोहरे मानदंड को दिखाता है। इसपर केजरीवाल ने ट्वीट किया है, राजा साहिब, आप केन्द्र के कानूनों में संशोधन कर रहे हैं। क्या कोई राज्य केन्द्र के कानूनों में बदलाव कर सकता है? नहीं। आपने सिर्फ ड्रामा किया। आपने लोगों को बेवकूफ बनाया। कल आपने जो कानून पारित किए हैं, क्या उससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होगा? नहीं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहिए, आपके झूठे कानून नहीं।
 

Related Posts