YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र में अभिजात्य वर्ग को लुभाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा पर

दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र में अभिजात्य वर्ग को लुभाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा पर

 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने मिलिंद देवड़ा को प्रत्याशी बनाया है। मिलिंद पर अभिजात्य वर्ग में पकड़ के चलते कांग्रेस यहां काफी आशांवित है। मिलिंद का जन्‍म 4 दिसंबर 1976 को मुंबई में हुआ। उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के पूर्व राजनेता हैं। वे बोस्‍टन यूनिवर्सिटी, अमेरिका से स्‍नातक हैं। 9 नवंबर 2008 को उन्‍होंने फ़िल्‍म निर्माता मनमोहन शेट्टी की बेटी पूजा से शादी की। मिलिंद देवड़ा सबसे पहले 2004 लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए। फिर उन्‍हें रक्षा मंत्रालय समिति का सदस्‍य बनाया गया। 2006 में उन्‍हें केंद्रीय शहरी विकास समिति का सदस्‍य बनाया गया। 2009 में वह दोबारा लोकसभा चुनाव जीते। 2009 को उन्‍होंने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी समिति का सदस्‍य बनाया गया। 2012 को वे केंद्रीय नौका-परिवहन राज्‍यमंत्री बनें। मिलिंद गिटार बजाना भी जानते हैं। वे क्रिकेट क्‍लब ऑफ़ इंडिया, बॉम्‍बे जिमखाना आदि के सदस्‍य हैं।
1952 से यहां 1967 तक इस सीट पर कांग्रेस काबिज रही। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के बैनर पर लड़े जॉर्ज फर्नांडिज ने कांग्रेस के तिलिस्म को तोड़ा और 1967 के चुनावों में जीत हासिल की। 1971 में फिर से सीट कांग्रेस के पास चली गई। 1977 से 1984 तक ये सीट भारतीय लोक दल और जनता पार्टी के पास रही। उसके बाद 1984 से 1996 तक यहां कांग्रेस के मुरली देवडा का एकछत्र राज रहा। 1996 में उनके तिलिस्म को भाजपा की जयवंतीबेन मेहता ने तोड़ा लेकिन 1998 में फिर से मुरली देवड़ा को यहां से जीत हासिल हुई। 1999 में फिर जयवंतीबेन मेहता ने विजय हासिल की। 2004 में मुरली देवडा के बेटे मिलिंद देवडा ने कांग्रेस के टिकट पर लड़कर इस सीट को हासिल किया जो 2014 तक इनके पास रही। 2014 में शिवसेना के अरविंद सावंत ने कांग्रेस के हाथ से ये सीट छीन ली।  2014 में इस सीट से शिवसेना के अरविंद गनपत सावंत ने 3,74,609 वोट पाकर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के मिलिंद मुरली देवड़ा रहे जिन्हें 2,46,045 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर मनसे के बाला नांदगांवकर रहे। इन्हें 84,773 वोट मिले। चौथे स्थान पर मशहूर बैंकर मीरा सान्याल रहीं जिन्होंने आप पार्टी से चुनाव लड़ा था और 40,298 वोट पाए थे।

Related Posts