YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

बिग बी बच्चन सहित अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और धोनी बने देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड -सूची में कपिल शर्मा, भारती सिंह,  रोहित शर्मा और स्मृति मंधाना के नाम भी  

बिग बी बच्चन सहित अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और धोनी बने देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांड -सूची में कपिल शर्मा, भारती सिंह,  रोहित शर्मा और स्मृति मंधाना के नाम भी  

मुंबई । अमिताभ बच्चन ने देश के सबसे विश्वसनीय सेलेब्रिटी बनकर अपनी छाप छोड़ी है। सिनेमा और समाज में अपने अहम योगदान के कारण बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, अभिनेता अक्षय कुमार,  खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड के रूप में उभरे हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (आईआईएचबी) की ओर से जारी टियारा (ट्रस्ट, आईडेंटीफाई, अट्रैक्टिव, रिस्पेक्ट एंड अपील) रिपोर्ट में कहा गया है कि अमिताभ बच्चन देश के सबसे विश्वसनीय सेलेब्रिटी हैं। इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन को 88.0 के टियारा स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है। यह बताता है कि अमिताभ बच्चन पर लोग सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। वहीं, अक्षय कुमार 86.8 के स्कोर के साथ देश के दूसरे सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी हैं। तमाम विवादों के बावजूद दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ देश की सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी के रुप में उभरी हैं। 
टीवी के सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर कपिल शर्मा हैं, जिनका स्कोर 63.2 है। फीमेल टीवी सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर कॉमेडियन भारती सिंह हैं। वहीं, स्पोर्ट्स में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का स्कोर 86.0 हैं, जो खेल जगत की हस्तियों में सबसे ऊपर है। उनके बाद रोहित शर्मा और स्मृति मंधाना का नंबर है। सबसे कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी क्रिकेटर हार्दिक पांड्या रहे, उनके बाद सलमान खान और कंगना रनौत का नंबर है। सबसे कंट्रोवर्शियल टीवी सेलिब्रिटी करण जौहर और मलाइका अरोड़ा हैं। वहीं, सबसे कंट्रोवर्शियल कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। वहीं, स्पोर्ट्स में सबसे कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटी विराट कोहली और सानिया मिर्जा हैं। 
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (आईआईएचबी) की ओर से टियारा रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में सेलेब्स के ब्रांड्स के रुप में सर्वे करवाया गया है, जिसमें पता चला है कि कौन सा सेलेब्स सबसे ज्यादा विश्वसनीय ब्रांड के रुप में सामने आया है। इस रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया है और इससे प्रत्येक सेलिब्रिटी को अंक दिए गए हैं। इस सर्वे में देश की 180 सेलेब्स को शामिल किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के 69 सेलेब्स और टेलीविजन के 67 सेलिब्रिटी को शामिल किया गया। इसके अलावा खेल जगत के 37 और अन्य क्षेत्र के 7 सेलिब्रिटी को शामिल किया गया था। यह लिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और संदीप गोयल ने जारी की।
 

Related Posts