YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स आर्टिकल

पर्वतारोही भावना का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज इस इवेंट में विश्व भर के पर्वतारोहियों ने लिया था भाग

पर्वतारोही भावना का नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज इस इवेंट में विश्व भर के पर्वतारोहियों ने लिया था भाग

भोपाल । भारतीय हिमालय पर्वत श्रृंखला को विश्व भर में प्रमोट करने के लिए मध्य प्रदेश की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज किया है। कोयम्बटूर की संस्था ट्रांसेंड एडवेंचर्स और स्नो लेपर्ड एडवेंचर्स द्वारा इसी साल 15 अगस्त 2020 को आयोजित एक ऑनलाइन इवेंट में भावना ने 995 अन्य प्रतिभागियों के साथ भाग लेकर अपना नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज करायकि भावना डेहरिया मध्यप्रदेश के जिला छिंदवाड़ा के ग्राम तामिया में जन्मी एक भारतीय पर्वतारोही हैं। वह 22 मई, 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर सहित दुनिया के चार महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर भारत का तिरंगा फहरा कर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। भावना ने साल 2019 में ही दो सबसे प्रमुख भारतीय त्योहार दीवाली के दिन अफ्रीका महाद्वीप का माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोज़िअस्को के सबसे ऊंचे शिखर पर फतह हासिल कर भारत का परचम दुनिया भर में लहरा चुकीं हैं। मालूम हो ‎कि इस इवेंट में एक घंटे के अंदर हिमालय पर्वत की किसी श्रेणी पर की हुई अपनी क्लाइंब की फोटोग्राफ्स माउंटेन्स ऑफ इंडिया के फेसबुक पेज पर शेयर करना था। इस इवेंट में विश्व भर के हजारो पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया। 
 

Related Posts