YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

आराम के बाद तरोताजा होकर उतरेगी चेन्नई : फ्लेमिंग

आराम के बाद तरोताजा होकर उतरेगी चेन्नई : फ्लेमिंग

 कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बाद अब हरफनमौला रविंद्र जडेजा के बीमार होने से चेन्नई सुपरकिंग्स की परेशानियां बढ़ गयी हैं। धोनी और जडेजा दोनों को बुखार हैं। वहीं कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि विश्राम के बाद उनकी टीम एक मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तरोताजा होकर उतरेगी। चेन्नई की टीम अंकतालिका में शीर्ष पर होने के कारण पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गयी है। विश्व कप के ठीक पहले धोनी और जडेजा के बीमार होने से प्रशंसकों को भी निराश हुई है क्योंकि इनसे उन्हें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। धोनी और जडेजा के बिना चेन्नई टीम का प्रदर्शन भी प्रभावित हो रहा है। पिछले मैच में उसे मुंबई इंडियन्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।  धोनी आईपीएल में इस सत्र में सुपरकिंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है जिसमें धोनी और जडेजा दोनों भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। 
प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। फ्लेमिंग ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में टीम ने छह मैच खेले हैं और अब जो आराम मिल रहा है उसका खिलाड़ियों को फायदा होगा और वे अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

Related Posts