YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दशहरा उत्सव में नहीं बुलाया तो डीसी-एसपी ऑफिस पहुंचे नाराज देवता

 दशहरा उत्सव में नहीं बुलाया तो डीसी-एसपी ऑफिस पहुंचे नाराज देवता

कुल्लू । अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं को न बुलाने कुछ नाराज देवता डीसी और एसपी के दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान देवता नाग धूमल, देवता बीर नाथ फोजल, माता कोटली सोयल ने डीसी ऑफिस व एसपी ऑफिस के बाहर नाराजगी जताई और अफसरों को चेताया। देवता ने देववाणी में कहा कि देश के कोने-कोने से पर्यटकों के लिए दरवाजे खोल दिए है, लेकिन देवी देवताओं पर बंदिशें लगाई हैं, जिससे देव-देवता रूष्ट है। इस दौरान काफी देर तक देवता प्रशासन का विरोध जताते रहे है। इस बात से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, इस दौरान एसपी कुल्लू दफ्तर में मौजूद नहीं थे। वहीं, भगवान रघुनाथ की तरफ से लंका दहन के लिए सभी देवी देवताओं को केसर की पुड़िया भेंट कर लंका दहन के लिए न्यौता दिया। इस दौरान देवी देवताओं भगवान नरसिंह की गद्दी के पास नतमस्तक हुए और छड़ीबरदार महेश्वर सिंह को पुष्प भेंट किए और देवधूनों पर भव्य देव मिलन से माहौल भक्तिमय हो गया। छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि दशहरा उत्सव के छठे दिन मोहल्ले का कार्यक्रम हुआ। सभी देवी देवताओं ने भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर व रथ के पास हाजिरी लगाई और इस बार दशहरा उत्सव में एक दर्जन देवी-देवता रथ सहित आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ की तरफ से देवी-देवताओं केसर की पुड़िया भेंट कर लंका दहन का न्यौता दिया गया और कल लंका दहन के लिए चढ़ाई होगी और लंका दहन कार्यक्रम के बाद भगवान रघुनाथ अपने मंदिर सुल्तानपुर दरवार में जाएंगे। 
 

Related Posts