YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 सीसीएसयू: 11 नवंबर से बीएड प्रैक्टिकल, कॉलेजों से मांगे विकल्प

 सीसीएसयू: 11 नवंबर से बीएड प्रैक्टिकल, कॉलेजों से मांगे विकल्प

नई दिल्ली । टीजीटी के 12 हजार 913 पदों पर नियुक्त्ति में बिना रिजल्ट मुश्किल में फंसे 35 हजार छात्र-छात्राओं को चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत दे दी है। विवि 8 स्लॉट में फाइनल ईयर के सभी प्रैक्टिकल कराएगा। कॉलेजों को निर्धारित स्लॉट में से किन्हीं दो को चयनित करते हुए विवि को बताना होगा। 11-12 नवंबर से प्रैक्टिकल की शुरुआत होगी। एक एवं दो दिसंबर आखिरी स्लॉट रहेगा।  विवि ने 11-12, 18-19, 20-21, 22-23, 24-25, 26-27, 28-29 नवंबर और एक-दो दिसंबर के कुल आठ स्लॉट तय किए हैं। कॉलेजों को केवल इन्हीं में से दो स्लॉट के प्रस्ताव सात नवंबर तक निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजने होंगे। विवि इनमें से किसी एक को चयनित करते हुए प्रैक्टिकल कराएगा। 
विवि के अनुसार निर्धारित स्लॉट के अतिरिक्त अन्य तिथियों में प्रैक्टिकल नहीं होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार बीएड का थ्योरी मूल्यांकन भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। विवि मूल्यांकन के साथ ही प्रैक्टिकल कराते हुए शीघ्र रिजल्ट जारी करने पर काम करेगा। विवि प्रशासन के अनुसार अंतिम तिथि से पहले अधिकांश छात्रों के रिजल्ट देने की तैयारी है। हिन्दुस्तान ने प्रैक्टिकल नहीं होने से फाइनल ईयर के 35 हजार छात्रों के टीजीटी आवेदन से वंचित रहने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी क्रम में विवि ने भी  प्रैक्टिकल का कार्यक्रम घोषित कर दिया। चौ.चरण सिंह विवि ने जेआरएफ के आधार पर भूगोल विषय की 25 एवं 28 अगस्त को हुई आरडीसी में शामिल छात्रों को 12 नवंबर तक प्री-पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश कराना होगा। छात्र अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।  
 

Related Posts