YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

जो बेगूसराय को पाक बनाने की कोशिश कर रहे, उनका फन कुचलने को पार्टी ने यहां भेजा : गिरिराज -बेगूसराय को अपमानित करने वालों से है हमारी लड़ाई, कन्हैया ने खोला मोर्चा

जो बेगूसराय को पाक बनाने की कोशिश कर रहे, उनका फन कुचलने को पार्टी ने यहां भेजा : गिरिराज  -बेगूसराय को अपमानित करने वालों से है हमारी लड़ाई, कन्हैया ने खोला मोर्चा

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट बिहार की सबसे हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। इस सीट पर गिरिराज सिंह भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं, वहीं सीपीआई की ओर से कन्हैया कुमार सामने हैं। महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में तनवीर हसन चुनाव मैदान में हैं। सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने कहा स्थानीय लोग बेगूसराय की मजबूत आवाज को संसद भेजना चाहते हैं। जबकि, भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि जो ताकतें बेगूसराय को पाक बनाने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कुचलने के लिए यहां भेजा गया है। संवाददाताओं से बातचीत में कन्हैया कुमार ने उम्मीद जताई कि उम्मीद है कि बेगूसराय की जनता अपने मान-सम्मान के लिए, मुद्दों के लिए, शिक्षा और रोजगार के लिए, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मतदान करेगी। बेगूसराय जीतेगा और बेगूसराय को अपमानित करने वाली ताकतें हारेंगी। कन्हैया कुमार से जब पूछा गया कि आपकी लड़ाई किससे है तो उन्होंने कहा हमारी लड़ाई उनसे है जिन्होंने बेगूसराय की धरती को अपमानित करने का काम किया है। हमारी लड़ाई सीधे तौर पर सरकार से उस मुखौटे से है, जो काम नहीं करते हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपने विरोधियों को बदनाम करने का काम करते हैं।
जब कन्हैया कुमार से सवाल किया गया कि बेगूसराय में राष्ट्रवाद का मुद्दा कितना हावी रहेगा, तो जवाब में कन्हैया ने कहा कि सीधे तौर पर बेगूसराय से ये संदेश जाएगा कि लोकतंत्र में लोगों का अहम सवाल होना चाहिए। लोगों को गुमराह करना एक नई साजिश है। राष्ट्र लोगों से बनता है राष्ट्र को गुमराह करने वाले फर्जी नारों से नहीं बनता है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, विकास सबसे अहम सवाल हैं। बेगूसराय में धर्म, जाति और संप्रदाय को लाने के सवाल पर कन्हैया कुमार ने कहा कि जाति और धर्म को छोड़कर बेगूसराय के लोग अपने मान-सम्मान के लिए वोट करेंगे। बेगूसराय के लोग इसलिए वोट करेंगे जिससे उनकी मजबूत आवाज संसद पहुंचे। गिरिराज सिंह के सवाल पर कन्हैया कुमार ने कहा मुझे उन पर कुछ नहीं कहना है। वहीं भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय से उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो ताकतें बेगूसराय को पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रही हैं, उन्हीं का फन कुचलने के लिए पार्टी ने उन्हें यहां भेजा है।

Related Posts