YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

हिम्मत है तो मुंबई फ़िल्म सिटी को यूपी ले जाकर दिखाएं सीएम योगी : उद्धव  

हिम्मत है तो मुंबई फ़िल्म सिटी को यूपी ले जाकर दिखाएं सीएम योगी : उद्धव  

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं। कुछ माह पहले योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि वह देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाएंगे। तब से इस मुद्दे पर शिवसेना और भाजपा आमने-सामने हैं। 
सिनेमा जगत से जुड़े हुए एक वेबीनार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई फिल्म सिटी को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारी समस्याएं और परेशानियां हैं। जिन्हें हम क्रमश: दूर करने का प्रयास करेंगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाई जाएंगी। उद्धव ठाकरे ने कहा जिस भूमि पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की थी, उस स्थान पर मैं किसी तरह की कमी नहीं होने दूंगा।
इसके पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना ने भी यूपी में फिल्म सिटी स्थापना को लेकर योगी पर निशाना साधा था। सामना ने लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है, तब सीएम योगी नई फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं।  अंतर्राष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जाएगा और अगले ढाई वर्ष के भीतर यह काम पूरा कर लिया जाएगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।
शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, लेकिन हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फिल्में बन रही हैं। दुनियाभर में बॉलीवुड कलाकारों के चाहने वाले लोग मौजूद हैं। मनोरंजन क्षेत्र एक बड़ा उद्योग बन चुका है। जहां असंख्य लोगों को रोजगार मिलता है। सिनेमा की वजह से अपने कलाकार लोकप्रिय होते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों की वजह से बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है जो बेहद ही दुखद है। 
 

Related Posts