YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पटरी पर लौट रही है दिल्ली मेट्रो यात्रियों की संख्या दोगुनी हुई

पटरी पर लौट रही है दिल्ली मेट्रो यात्रियों की संख्या दोगुनी हुई

नई दिल्ली । लॉकडाउन के बाद यात्रियों की इंतजार कर रही दिल्ली मेट्रो अब पटरी पर लौटने लगी है। लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने के दूसरे माह में मेट्रो यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। सितंबर माह में जहां प्रतिदिन औसतन 6 लाख यात्री मेट्रो लाइन का प्रयोग (लाइन यूटिलाइजेशन) कर रह थे। अक्टूबर माह में यह संख्या 12.24 लाख को पार कर गई है। चार महीने से अधिक दिनों तक बंद रही थी दिल्ली मेट्रो लॉकडाउन में चार महीने से अधिक समय तक बंद होने के बाद 7 सितंबर को चरण बद्ध तरीके से मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ था। 14 सितंबर तक मेट्रो के कुल 389 किलोमीटर से अधिक के नेटवर्क पर परिचालन शुरू हो गया था। उसके मेट्रो का लाइन यूटिलाइजेशन 6.19 लाख रोजाना था। रोजाना 11 के करीब लोग स्मार्ट कार्ड खरीद रहे थे। वहीं, अक्टूबर में रोजाना करीब 17 हजार लोग स्मार्ट कार्ड खरीद रहे है। 12 लाख से अधिक लोगों ने सफर किया। यात्री बढ़ने के साथ ही नियम तोड़ने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ। अक्टूबर में रोजाना 250 से 300 लोगों ने कोविड महामारी के नियमों का पालन नहीं किया। जिनका चालान किया गया। करीब इतने ही लोगों को वार्निंग देकर छोड़ दिया गया। सितंबर में यह संख्या 100 से 150 के करीब थी। दिल्ली मेट्रो की ओर से कहा गया है कि हम सामाजिक दूरी, मास्क को लेकर लगातार निगरानी रख रहे हैं। मेट्रो सोशल मीडिया और स्टेशन पर स्क्रीन और अनाउंसमेंट के जरिए जागरूकता अभियान भी चला रही है।
 

Related Posts