YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कांग्रेस ने कई साल शासन किया पर देश का नहीं, बल्कि अपना विकास करने में व्यस्त रही : जयराम ठाकुर

कांग्रेस ने कई साल शासन किया पर देश का नहीं, बल्कि अपना विकास करने में व्यस्त रही : जयराम ठाकुर

 कांग्रेस ने कई साल शासन किया पर देश का नहीं, बल्कि अपना विकास करने में व्यस्त रही यह बात यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान देश विकास के लिए तरसता रहा क्योंकि उनके पास न तो कुशल नेतृत्व था और न ही कोई नीति। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला चंबा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चुराह में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस ने लाखों करोड़ों के घोटाले कर देश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देशवासियों ने महसूस किया कि अब देश का विकास हो रहा है और देश तेजी से विकास पथ पर बिना किसी भेदभाव के अग्रसर है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत राष्ट्र बना और जनता इस बात से भलीभांति परिचित है कि देश नरेन्द्र मोदी के हाथों में ही मजबूत एवं सुदृढ़ रहेगा।
जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र हित नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता प्राप्ति के लिए प्रधानमंत्री की जाति तक को मुद्दा बना रहे हैं जो सत्ता के लिए उनकी छटपटाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा को भी ताक पर रखना चाहती है क्योंकि उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि देश के लोग कांग्रेस के स्वार्थी नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाले हैं और वे जानते हैं कि कौन सी पार्टी उनकी हितैषी है।
मुख्यमंत्री कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी तथा हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे, यह लक्ष्य जनता ने निर्धारित कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तथा कथित दिग्गज नेता मोदी लहर से घबरा चुनाव लड़ने को ही तैयार नहीं थे क्योंकि वे जानते है कि उनकी हार निश्चित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर अनुभवी और ईमानदार नेता हैं और सदैव लोगों के कार्यों को करवाने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता किशन कपूर से विशेष स्नेह रखती है और विश्वास जताया कि लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से जनता किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के विकास के लिए हजारों करोड़ों की राशि स्वीकृत की है, जिससे प्रदेश में विकास की गति को बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश से मोदी विशेष स्नेह रखते हैं, ऐसे में उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं। इसके साथ ही चुराह से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को ऐतिहासिक बढ़त दिलाएं। चुराह में आज मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। जय राम ठाकुर ने पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता हंस राज, चंबा भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts