YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 गंभीर ने रोहित को विराट से बेहतर कप्तान बताया 

 गंभीर ने रोहित को विराट से बेहतर कप्तान बताया 

नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के पांचवे खिताब के बाद कहा कि रोहित शर्मा सीमित ओवरों में कप्तानी के मामले में विराट कोहली से कहीं बेहतर हैं। गंभीर ने कहा कि इसके बाद भी अगर रोहित को कप्तान नहीं बनाया जाता है तो यह टीम के लिए बदकिस्मती की बात है। गंभीर का मानना है कि सीमित ओवरों के प्रारूप में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित को अब कप्तान बनाने का समय आ रहा है। गंभीर ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतता है तो आप क्या कहेंगे। गंभीर ने कहा कि बेशक एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है, इस बात में कोई संदेह नहीं लेकिन आखिर एक कप्तान को परखने का क्या पैमाना होता है।
गंभीर ने कहा, 'आपको किसी को परखने का पैमाना एक ही रखना होगा। अगर हम धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान कहते हैं, जो कि वह हैं, तो वह इसी आधार पर कहते हैं कि उन्होंने दो विश्व कप जीते हैं और दो आईपीएल जीते हैं। वहीं रोहित ने पांच बार आईपीएल जीता है। तो अगर आगे जाकर उन्हें सीमित ओवरों में  कप्तानी या टी20 क्रिकेट की कप्तानी नहीं मिलती तो यह शर्म की बात है। क्योंकि इससे ज्यादा रोहित कुछ नहीं कर सकते। वह सिर्फ जिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं उसे जीत दिला सकते हैं।' गंभीर ने अलग प्रारूप के लिए अलग कप्तान की बात भी कही। उन्होंने कहा कि लोग कह सकते हैं कि रोहित गलत समय पर टीम में थे उस समय विराट कप्तानी कर रहे थे। गंभीर ने कहा, 'आप अलग प्रारूप में अलग कप्तान रख सकते हैं। इसमें कोई खराबी नहीं है। गंभीर ने कहा कि रोहित ने साबित किया है कि सफेद गेंद से कप्तानी में उनकी और विराट की कप्तानी में कितना फर्क है। एक खिलाड़ी पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतता है और दूसरा एक बार भी नहीं जीत पाया है।' 
 

Related Posts