YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

सूरत कोर्ट आज दुष्कर्म केस में नारायण सांई समेत 5 दोषियों को सुनाएगी सजा

 सूरत कोर्ट आज दुष्कर्म केस में नारायण सांई समेत 5 दोषियों को सुनाएगी सजा

 सूरत की अदालत मंगलवार को दुष्कर्म केस के दोषियों को आज सजा सुनाएगी| गत 26 अप्रैल को नारायण सांई और दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहराया था| सूरत के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश पीएस गढ़वी आज दोषियों को सजा सुनाएंगे, जिसमें नारायण सांई, गंगा, जमुना, हनुमान और रमेश शामिल हैं|
नारायण सांई के खिलाफ अपनी साधिका के दुष्कर्म करने का मामला सूरत के जहांगीरपुरा पुलिस थाने में दर्ज हुआ था| युवती का आरोप था कि नारायण सांई ने उसके साथ 2002 से 2005 तक दुष्कर्म किया था| इस घटना के बाद नारायण सांई फरार हो गया था| वर्ष 2013 में नारायण सांई के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और उसके 58 दिन बाद उसे हरियाणा-दिल्ली की बोर्डर से गिरफ्तार किया गया था| नारायण सांई की गिरफ्तार के बाद मामले की प्रक्रिया शुरू हुई थी| बाद में 13 करोड़ रुपए की रिश्वत देने और गवाहों पर हमला करने का मामला भी नारायण सांई समेत उसके साथियों के खिलाफ दर्ज किया गया था| नारायण सांई ने केस को कमजोर करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हुआ| फिलहाल मामले की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है और आज दोपहर नारायण सांई समेत पांच दोषियों की सजा का ऐलान किया जाएगा| गौरतलब है 48 वर्षीय नारायण सांई का पिता 78 वर्षीय आसाराम सांई भी दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान के जोधपुर की जेल में पिछले कई सालों से बंद है| आसाराम के खिलाफ जोधपुर के अलावा गुजरात के गांधीनगर की अदालत में दुष्कर्म का मामला विचाराधीन है| 

Related Posts