YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

हिमाचल में बदलेगा मौसम, भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान -लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों और नदी नालों के पास ना जाने की अपील 

हिमाचल में बदलेगा मौसम, भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान -लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों और नदी नालों के पास ना जाने की अपील 

शिमला। हिमाचल में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। शनिवार को दिवाली के प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 15 नवंबर के लिए प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और भारी बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 18 नवंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों और नदी नालों के पास ना जाने की अपील की है।
  विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बीते करीब कई माह से बारिश नहीं हुई है। किसानी-बागवानों को भी बारिश का इंतजार है। हिमाचल प्रदेश में 13 से 18 नवंबर तक मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। केलांग में तापमान लुढ़कते हुए -1.7 पहुंच गया है। इसके अलावा, कल्पा में 2.1, मनाली में 2.6, भुंतर में 5.3, सोलन में 5.5, सुंदरनगर में 6.0, ऊना में 8.0, शिमला में 9.0, धर्मशाला में 10.4 डिग्री पारा दर्ज हुआ है। ऊना में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
 

Related Posts