YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

बिहार चुनाव पर 2020 बोले  लोकतंत्र में इतना बड़ा धोखा : अखिलेश

बिहार चुनाव पर 2020 बोले  लोकतंत्र में इतना बड़ा धोखा : अखिलेश

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद भी इसके नतीजों पर चर्चाओं का दौर थमा नहीं है। इस बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बिहार चुनाव पर अपनी बातें रखते हुए महागठबंधन के समर्थन में अपनी बातें कही। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के साथ भाजपा ने धोखा किया है। अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन को जनता ने समर्थन दिया। पूरा समर्थन जनता का उनके साथ था। सीटें भी लगभग जीत गए थे। इतना बड़ा धोखा लोकतंत्र में किसी के साथ नहीं हुआ होगा जितना बड़ा धोखा भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है और महागठबंधन को बेईमानी से हराया है। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा था कि लोकतंत्र में भरोसा करने वाले इन नतीजों से दुखी हैं। बिहार में एनडीए को केवल 13 से 14 हजार वोट ज्यादा मिले हैं लेकिन उन्होंने पता नहीं क्या तिकड़म लगाया और सब पलट दिया। अखिलेश ने विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए बड़े से निचले स्तर के अधिकारियों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन तो जल्द आएगी ही, भाजपा के खिलाफ भी वैक्सीन आने वाली है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा चुनाव मैंने कभी नहीं देखा। तेजस्वी जीतते- जीतते रह गए। उल्लेखनीय है कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग को 125 सीटें मिली हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। राज्य विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है है। बिहार चुनाव में महागठबंधन कुछ ही सीटों से बहुमत हासिल करने से चूक गया। आरजेडी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आरजेडी को 75 सीटें मिली हैं, जबकि घटक दल कांग्रेस को 19, लेफ्ट पार्टियों को 16 सीटें मिली हैं। वहीं एनडीए को मिले 125 सीटों में बीजेपी ने 110 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे उसे 74 सीटें हासिल हुईं। जदयू को इस बार झटका लगा है उसे 43 सीटों पर सफलता हाथ लगी। और घटक दल वीआईपी और हम   चार-चार सीटों पर जीत दर्ज की।
 

Related Posts