YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 तारकिशोर प्रसाद बिहार के अगले उप मुख्यमंत्री  होंगे, सुशील मोदी बनेंगे केंद्रीय मंत्री  

 तारकिशोर प्रसाद बिहार के अगले उप मुख्यमंत्री  होंगे, सुशील मोदी बनेंगे केंद्रीय मंत्री  


पटना । बिहार के अगले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद होंगे।  ताड़किशोर प्रसाद कटिहार से बीजेपी के विधायक चुने गए हैं। सुशील मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिलेगी। यानी कि नीतीश कुमार  और सुशील मोदी की जोड़ी अब जुदा हो जाएगी। नीतीश कुमार सोमवार को  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
सुशील मोदी ने तारकिशोर प्रसाद को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही ट्वीट किया ''भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।'' इससे पहले सुशील मोदी ने तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद बधाई दी।
 

Related Posts