YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 भाईदूज पर रुक-रुककर चली मेट्रो यात्री हुए परेशान

 भाईदूज पर रुक-रुककर चली मेट्रो यात्री हुए परेशान

नई दिल्ली ।मेट्रो रुक-रुककर चली। सिग्नलिंग में खराबी के चलते करोल बाग से यमुना बैंक के बीच वाले स्टेशन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई। इसका सीधा असर सफर के समय पर पड़ा। भाईदूज वाले दिन आई इस खराबी से महिला यात्रियों को अधिक परेशानी हुई। महिला यात्रियों ने कहा कि जल्दी के चक्कर में और लेट हो गए। मेट्रो के मुताबिक ब्लू लाइन पर सोमवार सुबह करोल बाग से यमुना बैंक सेक्शन पर पड़ने वाले स्टेशन पर सिग्नलिंग में तकनीकी खामी आ गई। इसके चलते इन स्टेशनों पर ट्रेन को कम रफ्तार से चलाना पड़ा। हालांकि मेट्रो का दावा है कि ऑफिस की छुट्टी होने के कारण व पहले ही कोविड के चलते यात्रियों की संख्या कम होने से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आई। सिग्नलिंग की खामी को 15 से 20 मिनट के अंदर ठीक कर लिया गया। वहीं भाईदूज होने के कारण स्टेशनों पर रोज की तुलना में महिला यात्रियों की संख्या अधिक थी। लोग जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे।
महिला यात्रियों ने कहा मेट्रो में सफर कर रहीं अवंतिका गुप्ता ने बताया कि हम जल्दी के लिए पीक आवर्स में मेट्रो से सफर करते हैं। मगर यहां पहले ही कोविड के चक्कर में अधिक समय लगता है। अब खराबी के चलते यह समय और बढ़ गया है। यात्री श्रुति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेट्रो रोजाना ऑफिस जाने के समय ही खराब क्यों होती है। उन्होंने कहा कि अब तो देर से ऑफिस पहुंचने की आदत हो गई है।
 

Related Posts