YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

राजधानी में 96 नए मरीजों के साथ डेंगू ने पार किया 800 का आंकड़ा

राजधानी में 96 नए मरीजों के साथ डेंगू ने पार किया 800 का आंकड़ा

नई दिल्ली ।में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मच्छरजनित बीमारियों के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हर सप्ताह करीब 100 नए मामले सामने आ रहे हैं । बीते एक सप्ताह में 99 नए मरीजों के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या 821 पर जा पहुंची है। वहीं, चिकनगुनियां के पांच नए मरीजों के साथ संख्या 99 तक जा पहुंची है। मलेरिया के 6 मरीजों के साथ कुल मरीजों की संख्या 222 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि मच्छरजनित बीमारियों से इस वर्ष अभी तक किसी की जान नहीं गई है। जबकि बीते वर्ष दो लोगों की जान गई थी।  राजधानी में मच्छरजनित बीमारियों का सर्वाधिक प्रकोप दक्षिणी दिल्ली नगर निगम इलाके से है। यहां पर न केवल डेंगू के सर्वाधिक मरीज इस वर्ष सामने आए हैं बल्कि चिकनगुनिया और मलेरिया के बीच सर्वाधिक मरीज इस वर्ष सामने आ चुके हैं। डेंगू के कुल 821 मरीजों में सर्वाधिक 321 मरीज दक्षिणी निगम इलाके के हैं। दूसरे स्थान पर246 मरीज उत्तरी दिल्ली इलाके से हैं । वहीं पूर्वी दिल्ली इलाके से 64 मरीज हैं। इसी तरह 30 मरीज नई दिल्ली नगर पालिका एनडीएमसी इलाके से हैं तो दिल्ली कैंट से 8 तो रेलवे इलाके से दो और 150 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसी तरह मलेरिया के मरीजों की बात करें तो इस वर्ष 222 मरीजों में से 60 दक्षिणी निगम इलाके से तो 53 उत्तरी निगम इलाके के हैं। पूर्वी दिल्ली निगम से 50 मलेरिया के मरीज सामने आ चुके हैं। एनडीएमसी इलाके से 3, दिल्ली कैंट से दो और रेलवे इलाके से एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 53 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है। निगम की रिपोर्ट के अनुसार चिकनगुनिया के सर्वाधिक मामले भी दक्षिणी दिल्ली निगम इलाके से हैं। यहां 99 में से 29 दक्षिणी निगम इलाकॆ के हैं तो उत्तरी निगम इलाके से 23 और पूर्वी निगम इलाके से 4 मरीज सामने आ चुके हैं। एनडीएमसी इलाके से 5, दिल्ली कैंट से एक और 37 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।
 

Related Posts