YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

23 मई को गिर जाएगी गुजरात की रूपाणी सरकार : शंकरसिंह वाघेला

23 मई को गिर जाएगी गुजरात की रूपाणी सरकार : शंकरसिंह वाघेला

 एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव का 23 मई को नतीजा आने के बाद गुजरात की विजय रूपाणी सरकार गिर जाएगी| यदि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनती है तो गुजरात समेत कई अन्य राज्यों की सरकारें बदल जाएंगी| वाघेला ने यह भी दावा किया है कि भाजपा दोबारा केन्द्र में सत्ता में नहीं आएगी| उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र में भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और वह केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने की प्रतीक्षा कर रहे हैं| वर्ष 2017 तक कांग्रेस के नेता रहे वाघेला ने कहा कि 23 मई के नतीजों के बाद केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं रहेगी और गुजरात समेत अन्य राज्यों में समीकरण बदल जाएंगे| गुजरात में कई विधायक लंबे समय से दु:खी हैं और वह स्वयं को बंधुआ मजदूर होने का अनुभव कर रहे हैं| वाघेला ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी| कांग्रेस मुक्त भारत की बातें करते करते भाजपा स्वयं कांग्रेसयुक्त बन गई है| पश्चिम बंगाल में क्या होगा यह पता नहीं, लेकिन गुजरात में लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार गिर जाएगी, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है|
गौरतलब है वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गुजरात भाजपा को 182 में से 99 सीटें मिली थीं| जबकि कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थीं| पिछले दो दशकों से गुजरात में भाजपा सत्तारूढ़ है| 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ गुजरात की रिक्त चार विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे|
दूसरी और भाजपा ने वाघेला के दावों को आधारहीन करार देते हुए कहा है कि वह लाइमलाइट में बने रहने के लिए इस प्रकार के बेहूदा बयानबाजी करते रहते हैं| गुजरात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि गुजरात के लोग शंकरसिंह वाघेला के बखूबी पहचानते हैं कि वह केवल और केवल मीडिया में बने रहे के लिए इस प्रकार का बयान दे रहे हैं|

Related Posts