YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

बसपा ने डुबा दी कांग्रेस की लुटिया -उपचुनाव में कांग्रेस को 5 और भाजपा को एक सीट पर दिया झटका

बसपा ने डुबा दी कांग्रेस की लुटिया -उपचुनाव में कांग्रेस को 5 और भाजपा को एक सीट पर दिया झटका


भोपाल ।मप्र विधानसभा की 28 सीटों के उपचुनाव भाजपा को नया जीवन और कांग्रेस को गहरी टीस दे गए हैं। इस उपचुनाव में बसपा के चुनाव लडऩे के भी साइड इफेक्ट रहे। बसपा ने न केवल कांग्रेस बल्कि भाजपा को भी नुकसान पहुंचाया। बसपा की वजह से कांग्रेस को 28 में से 5 और भाजपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा। जिन सीटों पर बसपा ने खेल बिगाड़ा उनमें पोहरी, भांडेर, बड़ा मलहरा, जौरा, मेहगांव और मुरैना शामिल हैं।
किस सीट पर कितना नुकसान
नतीजों के विश्लेषण से साफ है कि उपचुनाव में बसपा ने 6 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का खेल बिगाड़ा। पोहरी सीट पर बसपा को मिले 43848 वोट, जबकि कांग्रेस की हार  का अंतर 22 हजार रहा। भांडेर सीट पर बसपा को मिले 7055 वोट, जबकि कांग्रेस की हार का अंतर 161 रहा। बड़ा मलहरा में बसपा को मिले 20502 वोट, जबकि कांग्रेस का हार का अंतर 17567 रहा। जौरा में बसपा को मिले 48285 वोट, जबकि कांग्रेस की हार का अंतर 13446 रहा। वहीं मेहगांव में बसपा को मिले 21960 वोट, जबकि कांग्रेस की हार का अंतर 12960 रहा। मुरैना में बसपा को मिले 43084 वोट, जबकि भाजपा की हार का अंतर 5751 रहा।
भाजपा के साथ बसपा
उपचुनाव में मिले नतीजों के मुताबिक 28 में से 19 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई है जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 9 सीटें हैं। 19 सीटें मिलने के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत में आ गयी। हालांकि उपचुनाव के नतीजों से पहले ही बसपा ने ये साफ कर दिया था कि वो भाजपा सरकार को समर्थन दे रही है और नतीजों के बाद भी भाजपा के साथ रहेगी। फिलहाल मप्र में बसपा के दो विधायक हैं। उपचुनाव में बसपा को 28 में से कम से कम एक सीट मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ हालांकि वो 6 सीट पर गेम चेंजर साबित हुई।
 

Related Posts