YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

ग्रीन दिल्ली एप पर छह हजार से अधिक शिकायतें

ग्रीन दिल्ली एप पर छह हजार से अधिक शिकायतें

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार द्वारा लॉन्च किए गए ग्रीन दिल्ली मोबाइल एप पर अब तक प्रदूषण को लेकर सात हजार के करीब शिकायतें आई हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इनमें से 67 फीसदी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। जाड़े के समय प्रदूषण पैदा करने वाले तमाम कारकों पर नियंत्रण के लिए पिछले महीने सरकार ने ग्रीन दिल्ली एप लॉन्च किया था। नागरिकों को एप पर ऐसे तमाम कारकों की शिकायत करने को कहा गया था, जिनके चलते प्रदूषण पैदा होता है। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि अब तक छह हजार 963 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से चार हजार 761 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। उत्तरी निगम क्षेत्र से सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। एप के जरिए लोगों ने सड़क किनारे खाली भूमि पर कचरा या अवैध डंपिंग की सबसे ज्यादा शिकायत की हैं। इसके अलावा, बायोमास कचरा, प्लास्टिक जलाने और ध्वस्तीकरण की शिकायतें की गई हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली ग्रीन वार रूम से जुड़े 21 विभागों के नोडल अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने इसमें तेजी लाने के लिए 14 स्क्वैड टीमें बनाई हैं। जो शिकायतों के निस्तारण की मौके पर जाकर निगरानी कर रही हैं।
 

Related Posts