YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

अहमदाबाद | गुजरात में खासकर अहमदाबाद में कोरोना के फिर एक बार रफ्तार पकड़ने से 57 घंटे के कर्फ्यू का ऐलान किया गया है| शुक्रवार की रात 9 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक पूरे अहमदाबाद में कर्फ्यू रहेगा| हांलाकि आवश्यक सेवाएं, दूध और दवाईयों की दुकानें खुली रहेंगी| शनिवार और रविवार पूरी तरह बंदी रहेगी| राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सचिव डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि राज्य में दिवाली त्यौहारों के बाद बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और ठंड की शुरुआत को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर अहमदाबाद शहर में रात्रि कर्फ्यू का फैसला किया गया है| सरकार का यह फैसला 20 नवंबर की रात 9 बजे लागू होगा| उन्होंने बताया कि शुक्रवार की 9 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक 57 घंटे का कर्फ्यू रहेगा और उसके पश्चात रात 9 से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू सरकार के अगले आदेश तक जारी रहेगा| अहमदाबाद महानगर पालिका और शहर पुलिस कर्फ्यू का सख्ती से अमल करेगी| ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस का अनिवार्य रूप से पालन करे| उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की| राजीव गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के मार्गदर्शन में राज्य में कोरोना की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इसके लिए अलग से व्यवस्था भी की गई है| अहमदाबाद शहर में कोरोना के मरीजों के लिए आवश्यक बैड की सभी व्यवस्था उपलब्ध है, इसलिए लोग अफवाहों से दूर रहें और सरकार की कार्यवाही का सहयोग करें|
 

Related Posts