YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

चुनाव आयोग ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक

चुनाव आयोग ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक

चुनाव आयोग ने गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जीतु वाघाणी के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी है| जीतु वाघाणी के खिलाफ यह प्रतिबंध मंगलवार शाम 4 बजे से शुरू हो गया है|
2019 के लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करते नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग की सख्ती का सिलसिला जारी है| जिसमें अब नया नाम गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जीतु वाघाणी का नाम शामिल हो गयी है| चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जीतु वाघाणी पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है| चुनाव आयोग ने यह कार्यवाही सूरत जिले के अमरोली में आचार संहिता के उल्लंघन करने पर की है| गुजरात में लोकसभा चुनाव पूर्ण होने के एक सप्ताह बाद चुनाव आयोग ने जीतु वाघाणी के खिलाफ कार्यवाही की है| फिलहाल जीतु वाघाणी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने गए हैं, परंतु चुनाव आयोग की रोक के बाद अब वह किसी प्रकार के प्रचार में भाग नहीं ले पाएंगे| मंगलवार शाम प्रचार पर रोक लगने के बाद जीतु वाघाणी वाराणसी से दिल्ली पहुंच गए हैं| गुजरात में किसी राजनेता पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगने का यह पहला मामला है|
बता दें कि जीतु वाघाणी ने सूरत के अमरोली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी| जिसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी| शुरुआत में राज्य के निर्वाचन अधिकारी द्वारा जीतु वाघाणी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद कांग्रेस ने केन्द्रीय चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी| कांग्रेस की शिकायत के आधार पर केन्द्रीय चुनाव आयोग कल यह कार्यवाही की है|

Related Posts