YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सपा व प्रसपा करेंगे सेलिब्रेट

मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सपा व प्रसपा करेंगे सेलिब्रेट

नई दिल्ली ।  समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का  82वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में विविध आयोजन किए हैं। मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय पर लगाए गए हैं। चूंकि मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। इसलिए उनका आयोजन में शामिल होना अभी तय नहीं है। गत वर्ष तो सपा मुख्यालय में मुलायम सिंह यादव खुद अपने जन्मदिवस पर मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप मेरा जन्मदिन मनाते हैं। मैं चाहता हूं कि पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का जन्मदिन भी मनाया जाए। हमारे जन्मदिन का उत्साह तब और बढ़ेगा जब गरीब का भी जन्मदिन मनाया जाएगा। इस बीच मुलायम सिंह यादव के भाई व प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिवस सादगी से मनाने को कहा है। मुलायम सिंह का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। किसान परिवार में जन्मे मुलायम के पांच भाई-बहन हैं। पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे लेकिन पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह को मैनपुरी में की एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के बाद उन्होंने नत्थू सिंह के ही विधानसभा क्षेत्र जसवन्त नगर से राजनीतिक सफर शुरू किया था। राजनीति में आने से पहले मुलायम कुछ दिनों तक इन्टर कॉलेज में टीचिंग भी कर चुके हैं।
 

Related Posts