YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) मुंबई वापस लौटे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

(रंगसंसार) मुंबई वापस लौटे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

ऐक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी मालदीव से वापस मुंबई में आ गए हैं और एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। दरअसल, टाइगर श्रॉफ और उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी हाल ही में मालदीव वकेशन पर गए थे। दोनों वकेशन के दौरान की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। अब दोनों वापस आ चुके हैं।  टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के मालदीव वकेशन के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। दिशा पाटनी ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लोगों को आकर्षित किया था। फिलहाल, दोनों फिर से अपने काम पर लग चुके हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ शॉपिंग करते देखा गया था। बता दें कि कृष्णा श्रॉफ ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ ब्रेकअप की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। 
 

Related Posts