YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

कोहली, रोहित, धोनी और अश्विन आईसीसी के अवार्ड के लिए नामित, महिलाओं में मिताली और झूलन शामिल

कोहली, रोहित, धोनी और अश्विन आईसीसी के अवार्ड के लिए नामित, महिलाओं में मिताली और झूलन शामिल

दुबई । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी प्लेयर ऑफ द डिकेड सहित पांच वर्गों में नामित किया गया है। वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को अन्य अवार्ड के लिए नामित किया गया है। दूसरी ओर, महिला वर्ग में भारत की मिताली राज और झूलन गोस्वामी को भी नामांकित किया गया है। आईसीसी ने मंगलवार को सभी नामित खिलाडिय़ों के नामों की घोषणा कर दी है। विजेता खिलाडिय़ों का चयन वोटिंग के आधार पर किया जाएगा।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। धोनी को वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड और स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला है। रोहित को वनडे के साथ-साथ टी20 प्लेयर ऑफ द डिकेड के लिए नामांकित किया गया है।
प्लेयर ऑफ द डिकेड: विराट कोहली (भारत), रविचंद्रन अश्विन (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (द.अफ्रीका) और कुमार संगाकारा (श्रीलंका)।
वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड: विराट कोहली (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (द.अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), एमएस धोनी (भारत) और कुमार संगाकारा (श्रीलंका)।
टी20 प्लेयर ऑफ द डिकेड: विराट कोहली (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), रोहित शर्मा (भारत), इमरान ताहिर (द.अफ्रीका), आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)।
टेस्ट प्लेयर ऑफ द डिकेड: विराट कोहली (भारत), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), रंगना हेरथ (श्रीलंका) और यासिर शाह (पाकिस्तान)।
स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड: विराट कोहली (भारत), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान), आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), माहेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)।
महिला क्रिकेट नामांकन
प्लेयर ऑफ द डिकेड: मिताली राज (भारत), एलिज पेरी (ऑस्ट्रेलिया), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज), सारा टेलर (इंग्लैंड)।
वनडे प्लेयर ऑफ द डिकेड: मिताली राज (भारत), झूलन गोस्वामी (भारत), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), एलिज पेरी (ऑस्ट्रेलिया), सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) और स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)।
 

Related Posts