YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

चुनाव आयोग के प्रतिबंध पर बोलीं साध्वी चुप नेता सब बोलेंगे

चुनाव आयोग के प्रतिबंध पर बोलीं साध्वी चुप नेता सब बोलेंगे

 भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर चुनाव आयोग ने 3 दिन का बैन लगाया है। साध्वी प्रज्ञा अब 3 दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगी। बैन लगने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वे राष्ट्र हित में काम करती रहेंगी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं चुनाव आयोग के निर्णय का सम्मान करती हूं लेकिन मैं राष्ट्रकार्य अवश्य करती रहूंगी जिससे लोगों में चेतना आ सके। जब उनसे पूछा गया कि अब तीन दिन तक वे बिना प्रचार के जनता तक अपनी बात कैसे पहुंचाएंगी, तो साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि राष्ट्रकार्य करने वालों के लिए जरूरी नहीं कि वे माइक से ही बोलें। उनकी अंतरात्मा की आवाज जन-जन तक पहुंची है और वो सब कार्य करेंगे जब मैं नहीं बोलूंगी तब भी। साध्वी ने कहा कि तीन दिन मैं चुप रहूंगी लेकिन बाकी सब बोलेंगे।
शिवराज बोले साध्वी अकेली नहीं, भाजपा करेगी प्रचार
साध्वी प्रज्ञा पर लगे बैन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साध्वी खुद को अकेला ना समझें क्योंकि चुनाव साध्वी प्रज्ञा अकेले नहीं लड़ रही बल्कि भाजपा और भोपाल की जनता लड़ रही है इसलिए कोई समस्या नहीं आएगी। शिवराज ने आगे कहा कि प्रचार तो हम कर ही रहे हैं। एक साध्वी प्रज्ञा अकेली थोड़ी ना प्रचार कर रही है। सब कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। 
क्या था विवादित बयान?
मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है। बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के सवाल पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा था, ढांचा गिराने का अफसोस क्यों होगा, उस पर तो हम गर्व करते हैं। राम के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उन्हें हमने हटा दिया। इससे हमारे देश का स्वाभिमान जागा है और हम भव्य राम मंदिर मनाएंगे। उन्होंने खुद ये दावा किया है कि वो बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने में शामिल थीं। इसके बाद राम मंदिर क्यों नहीं बन पाया सवाल का जवाब देते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा था, समय देखो 70 साल हो गए, उन्होंने क्या हाल किया और हमारे देवस्थान भी सुरक्षित नहीं हो पाए। हिंदुओं ने इक_े होकर स्वाभिमान को जागृत किया है ढांचा तोड़कर और भव्य मंदिर बना करके आराधना करेंगे। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि किसी कारण से अगर कोई इस माध्यम का लाभ उठाते हैं और इससे देश को नुकसान पहुंचता हो, लोकतंत्र खतरे में हो या फिर सुरक्षा खतरे में हो तो ऐसी परंपराओं में थोड़ी ढील देनी चाहिए। कानून के जरिए बैन लगाया जाए इससे अच्छा है कि वो खुद ही इस पर फैसला लें। अगर कोई इसके लिए जरिए गलत काम करता है तो उनका ही पंथ बदनाम होगा।

Related Posts