YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बुर्के की ओट में हुआ फर्जी मतदान, चुनाव में प्रतिबंध लगाए आयोग : गिरिराज

बुर्के की ओट में हुआ फर्जी मतदान, चुनाव में प्रतिबंध लगाए आयोग : गिरिराज

बिहार के मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने बुरका के नाम पर बोगस वोट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव में बुरका पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब न्यूजीलैंड में धमाके होते हैं तो भारत में टुकडे टुकडे गैंग वाले मोमबत्ती जलाते हैं, पर पडोसी देश श्रीलंका में धमाका होने पर वे ऐसा नहीं करते। गिरिराज सिंह ने कहा श्रीलंका में हुए धमाके के बाद वहां बुरका पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब भारत में भी बुरके पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना ने की है। गिरिराज सिंह ने गत 29 अप्रैल को उनके संसदीय क्षेत्र में संपन्न मतदान के दौरान बुरके की आड़ में बोगस देने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि बुरके की आड में आतंकवाद के धमाके भी हुए हैं। इसलिए चुनाव आयोग को कम से कम चुनाव में बुरका पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

Related Posts