YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हरियाणा में बनाई जाएंगी 2000 योगशालाएं -माह का पहला रविवार योग दिवस के रूप में मनाएंगे

 हरियाणा में बनाई जाएंगी 2000 योगशालाएं -माह का पहला रविवार योग दिवस के रूप में मनाएंगे

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार आने वाले दिनों में योग को स्कूली पाठ्यक्रम में लागू करने वाली है। इसकी जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। विज ने कहा कि हरियाणा में 2000 योगशालाएं बनाने को लेकर सहमति बनी है। यहीं नहीं हरियाणा में अब महीने का पहला रविवार योग दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। विज ने कहा कि आज की बैठक में स्वामी रामदेव मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
  हरियाणा सरकार अब योग परिषद को योग आयोग बनाने जा रही है। योग आयोग बनने से उसमें ज्यादा शक्तियां होंगी और योग को हरियाणा में पूरी तरह से लागू किया जा सकेगा। वहीं स्वामी रामदेव ने कहा कि पहले लोगों को योग की इतनी जानकारी नहीं थी, लेकिन आज पूरा विश्व योग कर रहा है। स्वामी रामदेव ने कहा कि धरती गोल है इसलिए हर देश में सूर्य उदय का समय अलग है। ऐसे में कोई सुबह तो कोई शाम को योग कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की आबादी करीब आठ सौ करोड़ है, जिसमें से चार सौ करोड़ लोग योग कर रहे हैं। योग अब लोगों की जीवनशैली बन गया है। स्वामी रामदेव ने कहा कि दुनिया केवल योग से ही बचेगी। मजहब और राजनीति से बचने वाली नहीं है। उनका राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। वह एक योगी हैं और योग अध्यात्म है। जिससे दुनिया का भला होगा वही कर रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं कि वह पतंजलि योगपीठ को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पतंजलि हमारे ऋषि मुनि का नाम है। वह उन्हीं के नाम को आगे बढ़ा रहे हैं।
 

Related Posts