YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

प्रियंका और निक के वीडियो ने मचाया धमाल

प्रियंका और निक के वीडियो ने मचाया धमाल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय से खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर ही लेती है। पिछले दिना निक ने प्रियंका को आलीशान कार देकर धमाल मचा दिया था तो वहीं प्रियंका और निक की क्रूज पर मस्ती ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाने का काम किया था। ऐसे में प्रियंका की पति निक संग कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये तस्वीरें और वीडियोज बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के बताए जाते हैं जहां निक और प्रियंका फुल मस्ती करते दिखे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित वीडियो वो है जिसमें निक परफॉर्मेंस के दौरान आते दिखाई देते हैं और प्रियंका को किस करते हैं। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का यह किसिंग सीन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वैसे यहां आपको बतला दें कि बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स शो में प्रियंका के साथ ही निक की पूरी फैमिली भी मौजूद थी। जब परफॉर्मेंस हो रही थी तो जो जोनास और सोफी टर्नर भी इस दौरान वहां पर मौजूद थे। इसी बीच प्रियंका, सोफी और डेनियन जोनास लोगों के बीच में खड़ी थीं, और उस दौरान जैसे ही निक उनके करीब आते हैं तो प्रियंका भी आगे बढ़ती दिखती हैं और दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है। 

Related Posts