YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 कंगना को स्वाति मालीवाल का जबाव, असली शेरनी देश की मेहनतकश महिलाएं 

 कंगना को स्वाति मालीवाल का जबाव, असली शेरनी देश की मेहनतकश महिलाएं 

नई दिल्ली । किसान आंदोलन पर बुजुर्ग महिला के बारे में विवादित ट्वीट कर लोगों के निशाने पर आईं अभिनेत्री कंगना रनौत को लोग सोशल मीडिया पर सुनाने से नहीं चूक रहे हैं। आम लोगों के बाद बॉलिवुड और पंजाबी सिलेब्रिटीज के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आप नेता स्वाति मालीवाल ने भी कंगना को आड़े हाथों लिया है। स्वाति ने ट्वीट कर कंगना की बेहद तीखी आलोचना की है। कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल हुईं बुजुर्ग महिला को शाहीन बाद में शामिल हुईं बिलकिस बानो बताकर काफी आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। हालांकि बुरी तरह किरकिरी होने के बाद कंगना ने अपना फर्जी ट्वीट सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था। स्वाति मालीवाल ने उसी ट्वीट को आधार बनाते हुए कंगना के बारे में लिखा, चंद फिल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैलाके खुद को बब्बर शेरनी और झाँसी की रानी समझने वाली कंगना रनौत, इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएं हैं जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं, सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं। वाई सिक्यॉरिटी लेकर हवाबाज़ी करने से कुछ नहीं होता।'
बता दें कि कंगना के आपत्तिजनक ट्वीट के बाद कई पॉलिटिकल पार्टियों सहित पंजाबी सिलेब्स ने तीखी आपत्ति जताई थी। एक दिन पहले कंगना और दिलजीत दोसांझ के बीच इस बात पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस भी हो गई थी। कंगना के ट्वीट पर सिंगर मीका सिंह ने भी बेहद नाराजगी जाहिर की थी। 
 

Related Posts