YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 विप की शिक्षक क्षेत्र की सीटों पर भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

 विप की शिक्षक क्षेत्र की सीटों पर भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

लखनऊ । विधानसभा उपचुनावों के बाद विधान परिषद की रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। भाजपा के बेहतर प्रदर्षन के चलते शिक्षक सीट पर शर्मा गुट का पत्ता साफ हो गया है। मेरठ से आठ बार विधान परिषद सदस्य रहे ओम प्रकाश शर्मा खुद तो चुनाव हारे ही हैं, उनके गुट (शर्मा गुट) को भी अपेक्षित सफलता नही मिली है। भाजपा ने षिक्षक निर्वाचन की छह सीटों में से तीन पर कब्जा जमाया है तो वहीं प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने एक तथा दो पर निर्दलीय प्रत्याषियों ने अपनी विजय पताका फहरायी है। इस तरह स्नातक कोटे की पांच सीटों में से भाजपा बढ़त बनाये हुए है। 
भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने मेरठ खंड क्षेत्र, उमेश द्विवेदी ने लखनऊ खंड क्षेत्र तथा हरि सिंह ढिल्लों ने बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र सीट पर जीत दर्ज की। निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने आगरा खंड क्षेत्र तथा धु्रव कुमार त्रिपाठी ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से जीत दर्ज की। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र सीट पर समाजवादी पाटी के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। उधर, मेरठ से आठ बार विधान परिषद सदस्य रहे ओम प्रकाश शर्मा चुनाव हार गये हैं। वहीं उनके गुट (शर्मा गुट) को भी अपेक्षित सफलता नही मिली है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने पराजित किया। मेरठ खंड शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने सभी वरीयता के मतों की गणना के बाद सर्वाधिक 8222 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आठ बार के विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश शर्मा को महज 3682 वोट मिले। 
उधर, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो ने 7963 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 12827 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा 4864 वोट ही पा सके। लखनऊ में शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश कुमार द्विवेदी को कुल 7065 मत मिले। इन्होंने डॉ महेंद्रनाथ राय को 3247 वोट से हराया। यहां कुल पड़े 17985 मतों में से 17077 वैध मतों की गिनती में गिनती में उमेश द्विवेदी को 7065 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी डा.महेंद्र नाथ राय को 3818 मत मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उमाशंकर को 2238 प्रथम वरीयता मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी डा.आरपी मिश्र को 1975, शाह आलम खान को 1269 और सोहन लाल वर्मा को 986 मत मिले थे। आगरा में शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश कुमार वशिष्ठ को शिकस्त दी। दूसरी वरीयता में डॉ आकाश को 6690 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश वशिष्ठ को 4319 वोट मिले। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दिनेश वशिष्ठ को 2376 वोटों से हराया

Related Posts