YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 ठंड के कहर से दिल्ली और उत्तर भारत में स्मॉग की चादर, दक्षिण में आज बारिश की उम्मीद

 ठंड के कहर से दिल्ली और उत्तर भारत में स्मॉग की चादर, दक्षिण में आज बारिश की उम्मीद

नई दिल्ली । देश में धीरे-धीरे ठंड का असर का दिखने लगा है राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह की शुरुआत स्मॉग की चादर से हुई। आज शनिवार को दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश के आसार है। वहीं पूर्वोतर में कोहरा बढ़ने से लोगों को सुबह वाहन चलाने में पेरशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को तमिलनाडु और पुड्डचेरी में हुई भारी बारिश के चलते देश के ज्यादातर राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। भारी वर्षा के चलते दोनों राज्यों के कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि चक्रवात तूफान बुरेवी कमजोर हो गया है, जिसके बाद केरल के कई जिलों में घोषित किए गए रेड अलर्ट को हटा दिया है। उधर, हरियाणा, पंजाब में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया है। यहां पर सुबह के वक्त कोहरे चलते विजिबिलिटी भी कम रही।  
बात अगर घाटी के क्षेत्रों की करें तो यहां पर भी मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में आने वाले दिनों में भी वर्षा और हिमपात हो सकता है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर में 10 दिसंबर तक मौसम पर असर पडे़गा इसका असर घाटी में भी देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केद्र शासित प्रदेश के पहलगाम में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुलमर्ग और श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे तक पहुंच गया है। उधर, हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क दर्ज किया है। 
 

Related Posts