YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कांग्रेस 3 चरणों के लिए आक्रामक करेगी चुनाव प्रचार

कांग्रेस 3 चरणों के लिए आक्रामक करेगी चुनाव प्रचार

लोकसभा चुनाव के आखिरी तीन चरणों के प्रचार को कांग्रेस और आक्रामक बनाएगी। पार्टी उन प्रदेशों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी, जहां पिछले चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार उसके लिए काफी संभावनाएं हैं। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार शामिल हैं। पिछले चुनाव में इन प्रदेशों में भाजपा और सहयोगियों ने काफी सीटें जीती थीं। 5वें, छठे और 7वें चरण के लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए काफी अहम हैं। इन चरणों में लोकसभा की 169 सीट के लिए मतदान होगा। इनमें से 116 सीटें भाजपा के पास हैं। जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 7 सीटे हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारे पास अपना प्रदर्शन सुधारने का बेहतरीन मौका है।

Related Posts