YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

  यूपी मिशन 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस -कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ में 3 वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त

  यूपी मिशन 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस -कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ में 3 वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूती देने के लिए अहम बदलाव किए हैं। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लिए तीन नियुक्तियां की हैं। राम सजीवन निर्मल को पूर्वी उत्तर प्रदेश, तनुज पुनिया को मध्य उत्तर प्रदेश और योगी जाटव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 तनुज पुनिया पूर्व में बाराबंकी से विधानसभा चुनाव और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी माना जाता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मार्च-अप्रैल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस की कोशिश होगी कि पूर्व में हुए चुनावों की तुलना में वो आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन बेहतर करे। पार्टी आलाकमान द्वारा की गई इन तीन नियुक्तियों को इसी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
 

Related Posts